ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ का सीधा पैर टूटा,
दिबियापुर,औरैया। पीड़ित आदर्श दुबे पुत्र अभिलाख दुबे निवासी ग्राम नगला जयसिंह थाना दिबियापुर जिला औरैया ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मेरे पिता बीते 25 मार्च को समय रात्रि करीब 8 बजे अपनी मोटर साइकिल हीरो स्पलेंडर से बबीना से वापस घर लौट रहे थे, उसी समय भियांपुर के सामने आये तो उन्होंने देखा कि ट्रेक्टर (बिना लाइट) का आ रहा था। जिसके चालक ने तेजी से लापरवाही से चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता के शरीर में काफी चोटें आयीं, और पिता का सीधा पैर भी टूट गया है। जिसका डाक्टर ने आपरेशन बताया है। इसके अलावा मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी। उक्त ट्रैक्टर छुन्ना सिंह तोमर निवासी बूढादाना के कारखाना में खड़ा हुआ है। मेरे पिता गंभीर हालत मे सैफई में भर्ती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know