Top News

औरैया का डॉ बेटा ब्रजेन्द्र नोएडा में सम्मानित

औरैया का डॉ बेटा ब्रजेन्द्र नोएडा में सम्मानित

इंडियन एकेडमी पीडरियेटिक संस्थान द्वारा आयोजित सेमिनार में अपने शोध के लिए डॉ ब्रजेन्द्र को किया गया सम्मानित

औरैया। देश की 35000 से ज्यादा बाल रोग विशेषज्ञ  का संस्थान इंडियन एकेडमी पीडरियेटिक ने ग्रेटर नोयडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 5 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी व विधायक महेश शर्मा ने किया। जिसमें देश के लगभग 6000 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित सीधी जानकारी पर विचार प्रस्तुत किये गए। इस दौरान देश भर से आये डॉक्टरों ने अपने अपने अनुभव और खोज प्रस्तुत की। उक्त सेमिनार में जनपद औरैया के सदर विकासखंड के जनेतपुर गांव के निवासी भारत सिंह एवं रामजानकी के पुत्र डॉ ब्रजेन्द्र सिंह ने भी अपनी खोज को विस्तार से प्रस्तुत किया।
     कार्यक्रम के दौरान डॉ ब्रजेन्द्र राजपूत ने बताया कि देश के युवाओं एवं बच्चों को खून की कमी से बचा सकते हैं, अगर हम बच्चे के जन्म के समय गर्भनाल को जानवरों की तरह खुला छोड़ दें, और उसे तुरंत न काटें। डॉ राजपूत के बताया कि प्रायः यह देखा गया कि जिनमें गर्भनाल देर से काटी गयी, उनमें आयरन और हीमोग्लोबिन की मात्रा ज्यादा निकली। भारत में आकड़ो के अनुसार देश में 60- 80 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है। जिससे बच्चों के दिमाग का विकास शुरुआती उम्र में और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती उम्र में कम हो जाती है।  सेमिनार में  अपनी अपनी खोज प्रस्तुत करने वाले डॉक्टरों में उपरोक्त खोज के लिए डॉ ब्रजेन्द्र को तृतीय पुरस्कार व अवार्ड से सम्मानित कर प्रशस्तिपत्र दिया गया। और उनकी खोज को आईएपी के अध्यक्ष डॉ रमेश और डॉ पीयूष द्वारा सराहा गया। जानकारी हो कि हाल ही में डॉ ब्रजेन्द्र द्वारा चिकित्सा क्षेत्र की कठिन डिग्री डीएनबी को भी पास करके कीर्तिमान स्थापित किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم