*पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न,आपसी सौहार्द से मनायें त्योहार एवं पर्व l*
अछल्दा। आगामी त्योहारों को देखते हुये थाना में कस्बा व क्षेत्र के सभ्रान्त नागरिकों की पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी धर्मों के पर्व लोग आपस मे मिलजुलकर मनायें l उपजिलाधिकारी बिधूना लवलीत कौर व क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में विधान सभा चुनाव आयोजित हुये हैं जिसमें क्षेत्र के लोगों ने आपसी सहयोग बनाकर चुनाव सम्पन्न करवाये हैं तथा आगामी होली के पर्व पर जिस स्थान और होलिका दहन होता रहा है वहीं पर होलिका दहन किया जाये तथा अगर कहीं बिजली का ट्रांसफार्मर तथा आसपास कहीं मकान या छप्पर हो वहाँ पर होलिका दहन न किया जाये होली का व आपसी सौहार्द का पर्व इस पर को लोग आपसी सामंजस्य के तौर पर मनायें त्योहार पर लोग आपसी रंजिश ने निकाले तथा रंगों के पर्व पर कोई अगर रंग लगाने के लिये कोई जबरदस्ती न करे और लोग शराब आदि का सेवन न करते हुये शालीनता के साथ सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनायें उधर हमारे मुस्लिम भाइयों का भी शुभरात (शबे बारात) पर्व भी है उन्होंने क्षेत्रीय लोगों इन पर्वो को आपस मे मिलजुलकर मनाने की अपील की है l इस मौके पर नायब तहसीलदार आकाश चौधरी थानाध्यक्ष राकेश शर्मा,एस आई भगीरथ,हरिकेश गुप्ता,लेखपाल शिवम राजपूत , नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल, भाजपा नेता आशुतोष गौर ,समाजसेवी गौरव श्रीवास्तव,चंद्रभान चौहान,प्रशांत शुक्ला,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, विष्णुपाल सिंह,राजू खान,सलीम खान, सम्राट श्रीवास्तव,विनीत दुबे,बबलू दुबे,वीपी ठाकुर, अर्पित पोरवाल, इंसान ठाकुर,सहित कस्बा व क्षेत्र के सभ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे l
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know