*केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश चालू कराये जाने को सांसद को दिया ज्ञापन*
*सांसद ने केन्द्रीय शिक्षामंत्री को लिखा पत्र*
*फोटो परिचय*। *इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया को पत्र देते राघव मिश्रा,रामू चक व अन्य*
*दिबियापुर,औरैया।* एनटीपीसी टाउनशिप के अंदर 1987 से संचालित केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी प्रबंधन ने वित्तीय संकट को देखते हुए कक्षा 1 और 2 में प्रवेश सत्र 2021-2022 और 2022-2023 में रोक लगा दी है। जिससे सैकड़ों बच्चों का भविष्य अंधकार होने की संभावना है, यह केंद्रीय विद्यालय जनपद औरैया का मात्र केंद्रीय विद्यालय है इस विद्यालय में पुनः प्रवेश शुरू कराने के लिए रविवार को इटावा लोकसभा के सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया से उनके आवास पर क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से राघव मिश्रा, रामू सिंह चक पूर्व प्रधान जमुहाँ, प्रमोद कुमार राजपूत ,नीरज चक , दीपक कठेरिया, डॉ अमित कुमार दोहरे, प्रवीण कुमार कठेरिया और गोविंद गौतम समेत कई लोग मौजूद रहे । सांसद ने इस सम्बन्ध में आयुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं मानव संसाधन मंत्री अतुल प्रधान को पत्र लिखकर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और 2 में प्रवेश कराने एवं एनटीपीसी से विद्यालय का भवन बनवाने का अनुरोध किया है ।साथ ही सभी समाज सेवी एवं अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने अपने पत्र में लिखा कि क्षेत्रीय लोगों से पत्र मिला है कि एनटीपीसी टाउनशिप के अंदर संचालित केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी व् केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच करार से चल रहा था वित्तीय कारणों से यह संचालित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इसे चालू कराये जाने की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know