*रेलवे महाप्रबंधक के दौरे से स्टेशन के साथ-साथ कस्बा भी हो रहा वाईफाई सुविधा से लैस*
*कंचौसी,औरैया।* नौ मार्च को रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार का टूडला व कानपुर के बीच रेलवे ट्रैक के साथ स्टेशनो का निरीक्षण दौरा प्रस्तावित है उसी के तहत कंचौसी स्टेशन पर रंगाई, पुताई ,सहित अन्य कार्यो की तैयारिया जोरो पर है उसी को ध्यान मे रख यात्रियों को स्टेशन व आसपास वाईफाई सुबिधा मिले इसकी इन्टरनेट केबिल सुविधा जोडने के लिए कस्बे के रेल बाजार ,नहर रोड , रेलवे क्रासिंग रोड, पुरवा महिपाल आदि बस्ती मे बिजली पोलो के सहारे केबिल डालने का काम तेजी से किया जा रहा है जिसके लिए आधा दर्जन कर्मचारी काम कर रहे है जिनका कहना है, कि स्टेशन पर लगे टावर से इसका संचालन होगा जिससे रेल यात्रा करने वालो के साथ साथ कस्बे के लोगो को ब्राडबैंड के सहारे वाईफाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know