निर्भय सिंह को प्रधान संघ विकासखंड बिधूना का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया!
बिधूना (औरैया)- खबर औरैया जनपद के बिधूना से है जहाँ निर्भय सिंह को ग्राम प्रधान संगठन विकास खंड बिधूना का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया! कैथावा ग्राम प्रधान अनीता देवी के द्वारा प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए निर्भय सिंह का नाम प्रस्ताव में रखा गया! जिसका समर्थन उपस्थित सभी प्रधानों के द्वारा एक स्वर में किया गया! निर्भय सिंह के अलावा किसी प्रधान के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित नहीं किया गया! इसके चलते निर्भय सिंह ग्राम प्रधान इंदपामऊ को निर्विरोध प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया! प्रधान संघ अध्यक्ष चुने जाने के बाद वहां पर उपस्थित सभी प्रधानों ने निर्भय सिंह को फूल मालाएं पहनाकर अध्यक्ष बनाने की शुभकामनाएं दी! इस मौके पर प्रधान संघ के सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रधान मौजूद रहे!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know