बिधूना । माँ के साथ बैंक से रूपये निकालकर घर वापस जाते समय अज्ञात लुटेरों ने उसकी साईकिल में टक्कर मार गिरा दिया और गाली गलौज करते हुये मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान लुटेरों ने युवक पर तमंचा अडाकर रूपये छीन लिये और फरार हो गये। कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि युवक को सीएचसी में उपचार के लिये भर्ती कराया है घटना की जाँचकर कार्यवाही की जायेगी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर वामपुर निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र छेदीलाल अपनी माँ चमेली देवी के बुधवार को सेन्ट्रल बैंक से रूपये निकालने आया था। बताया कि बैंक से 30 हजार रूपये निकालकर माँ के साथ साइकिल द्वारा घर वापस जा रहा था। तभी अछल्दा रोड पर रामपुर वामपुर वाले रास्ते में बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार रोक लिया और गाली गलौज करते हुये मारपीट करने लगे। बताया कि इसी दौरान अज्ञात लुटेरों ने तमंचा अडाकर उससे नगदी छीन ली और फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक को सैफई रिफर कर दिया गया वही कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है कार्यवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know