*तेज रफ्तार डंपर खड्ड में गिरा हादसा टला*
*रुरुगंज,औरैया।* रुरुगंज चौकी क्षेत्र में आज सुबह तड़के तेज गति से मोरम लादकर जा रहा डंपर गड्ढे में जा गिरा, बाल बाल बचे ड्राइवर व क्लीनर जानकारी के अनुसार उरई से मोरम भरकर सौरिख जा रहे डम्फर अछल्दा-बिधूना मार्ग पर गुरुखुन्दा गांव के समीप आवारा पशु को बचाने के चक्कर में सुबह तड़के ही गड्डे में गिर गया। जिससे गड्ढे में गिरने से तेज अबाज हुई जिससे आस-पास के गांव के लोग दौड़े इसके बाद ड्राइबर व क्लीनर को गाड़ी से निकल वाया लेकिन ड्राइबर अयाज निवासी राजापुर सौरिख को मामूली चोट आई ड्राइबर आयज ने बताया कि अचानक आवारा पशु आ जाने से गाड़ी अनियन्त्रित हो गयी और पलट गई। जब इस सम्बन्ध में रुरुगंज चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी से बात की तो बतया की इस मामले की कोई जानकारी नही मिली।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know