*दहेज के लिए ससुर ने बहू को घर से निकाला*
*अछल्दा,औरैया।* थाना के अंतर्गत गांव तेहराजपुर मे दहेज को लेकर सास ससुर ने मिलकर बहु को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बहु ने थाना अछल्दा मे तहरीर देकर पुलिस जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तेहराजपुर बहु मंजू देवी पत्नी धर्मवीर ने पुलिस को बताया शनिवार शाम 6 वजे अपने घर मे खाना बना रही थी तभी उसका पति शराब पीकर आया और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी व घर से निकलने की धमकी देने लगा व उसके सास ससुर आये दिन दहेज के रुपये की मांग करते है मेरे पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से बीस हजार रुपये व एक लाख का समान शादी मे दिया था मेरी शादी 2017 मे हुई थी इससे पहले भी घर से निकालने की धमकी देते थे।पीडिता मंजू देवी ने अपने माता पिता को बुलाकर थाने में तहरीर दी और अपने माँ बाप के साथ घर चली गई।राकेश शर्मा बताया तहरीर मिल चुकी है जाँच की जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know