*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क तेज*
*बिधूना,औरैया।* समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार 16 फरवरी को तहसील के पीछे जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क शुरु कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बताया कि अपराह्न जनसभा को संबोधित करने के के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगभग 40 मिनट तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैठक कर संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने से समाजवादी पार्टी के परम परम्परागत मतदाता यादव, मुसलमान, पिछड़ा वर्ग , लोध आदि बिरादरी के मतदाताओं पर खासा प्रभाव पड़ेगा और सपा प्रत्याशी की जीत का मार्ग प्रशस्त होगा।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 16 फरवरी को आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। जबकि प्रशासन चौकन्ना हो गया है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा वर्मा ने सोमवार को भी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में लोगों से घर घर जाकर सघन जनसंपर्क कर उनसे जहां वोट की अपील की वही अपने पति और ससुर की भाँति क्षेत्र का चौमुखी विकास कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर वीरेंद्र वर्मा, शिवप्रेम वर्मा ,रतीराम वर्मा, मोहम्मद शमीम, कल्लू , गोलू , डाक्टर नितिन वर्मा आदि के अलावा कई सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know