*दीपू सिंह और उनके बेटे को नहीं मिल सकी जमानत*
*औरैया पुलिस नही दे सकी क्रिमिनल हिस्ट्री,अब 17 फरवरी को होगी जमानत पर सुनवाई*
*औरैया।* सदर कोतवाली औरैया में थाना प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार और एक जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। 1 फरवरी से जेल में बंद आरोपियों को जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी। वही , कोर्ट में दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास ना आने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी, इसके बाद सुनवाई की 17 फरवरी तय की गई है।
दरअसल पुलिस इन दिनों चुनाव में व्यस्त हैं। इस कारण ऐसा हुआ है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व उनके बेटे कर्मवीर की जमानत याचिका सत्र न्यायालय में प्रस्तुत की गई ।जिस पर सुनवाई की तिथि 14 फरवरी नियुक्त की गई थी अभियोजन पक्ष की ओर से कोतवाली से आपराधिक इतिहास मांगा गया लेकिन सोमवार तक न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी , और अगली तिथि 17 फरवरी नियत कर दी गई। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि पुलिस इन दिनों चुनाव में व्यस्त है , इसलिए ऐसा हुआ है। कोर्ट ने भी इस चीज को माना है ,और आगामी तारीख 17 फरवरी कर दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know