*अनिवार्य मतदान के लिए शपथ, मेरा वोट मेरा स्वाभिमान*
*दृष्टि एकेडमी में युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई शपथ*
*बिधूना,औरैया।* कस्बा में संचालित दृष्टि एकेडमी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सोमवार को "मेरा वोट मेरा स्वाभिमान, मेरा वोट राष्ट्रवाद की ओर" विषय पर चर्चा के साथ वहां पर मौजूद युवाओं को आगामी 20 फरवरी को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। जिसमें युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आरएसएस के नगर प्रचारक मोहित नारायन की मौजूदगी में एकेडमी के शिक्षक उज्जवल छाबड़ा ने आधा सैकड़ा से अधिक युवा मतदाताओं को जागरूक करते हुए राष्ट्र हित में अनिवार्य मतदान करने की शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि "हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं। कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना विधानसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग राष्ट्रवाद के लिए करेंगे।इस मौके पर उक्त के अलावा विद्यार्थी परिषद के नेता मोहित भदौरिया, हरिओम सेंगर, कपिल प्रजापति, संदीप राठौर के अलावा दृष्टि एकेडमी के आधा सैकड़ा युवा एवं नये मतदाता मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know