जनपद में किशोरों के वैक्सीनेशन में दिबियापुर अव्वल, बिधूना फसड्डी
उत्तरप्रदेश न्यूज़21संवाददाता औरैया।
कोरोना संक्रमण से किशोरों को बचाए जाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में दिबियापुर जिले में अव्वल स्थान पर है। दिबियापुर में 90.34 फीसदी किशोरों को फर्स्ट डोज लगाई जा चुकी है। जबकि अजीतमल 87.31 फीसदी के साथ दूसरे व अछल्दा 83.10 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। टीकाकरण में बिधूना सबसे पीछे है।
3 जनवरी से 15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में जिले को 96 हजार 756 का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष शुक्रवार तक जिले में 72 हजार 76 किशोरों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज़ लगाई जा चुकी है। किशोरों का वैक्सीनेशन 74.49 फ़ीसदी हो गया है। जिला परीक्षण अधिकारी डॉक्टर देव नरायन कटियार ने बताया कि किशोरों के वैक्सीनेशन जिले में दिबियापुर पहले स्थान पर है। दिबियापुर में 16 हजार 243 के सापेक्ष 14 हजार 674 किशोरों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज़ लगाई जा चुकी है। दिबियापुर में वैक्सीनेशन 90.34 फ़ीसदी हुआ है। अजीतमल में 13 हजार 363 के सापेक्ष 11 हजार 667 किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई गई। अजीतमल 87.31 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि अछल्दा 83.10 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर है। यहां 12 हजार 399 के सापेक्ष 10 हजार 254 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। ऐरवाकटरा में 9 हजार 246 के सापेक्ष 5 हजार 950 किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। एरवाकटरा में 64.35 फीसदी वैक्सीनेशन हुआ। अयाना में 12 हजार 548 के सापेक्ष 9 हजार 770 किशोरों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई गई। यहां वैक्सीनेशन 77.86 फ़ीसदी हुआ। इसके अलावा बिधूना में 13 हजार 907 के सापेक्ष 8 हजार 839 अर्थात 63.5 6 फीसदी किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। शहर में 12 हजार 120 के सापेक्ष 8 हजार एक सौ सात 160 किशोरों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई गई। यहां वैक्सीनेशन 67.33 फ़ीसदी रहा। बिधूना में वैक्सीनेशन सबसे कम रहा।
शहरी क्षेत्र में 103 फ़ीसदी हुआ टीकाकरण
जिले में शहरी क्षेत्र का टीकाकरण 103.65 फीसदी हो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. देव नरायन कटियार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 2 हजार 114 के सापेक्ष 2 हजार 762 किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई जा चुकी है। शहरी क्षेत्र में 103.65 फ़ीसदी टीकाकरण हुआ। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 77.22 फीसदी किशोरों को वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई गई।
शनिवार को 2032 किशोरों को लगाई गई वैक्सीन
15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले भर में 2 हजार 32 किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ देव नरायन कटियार ने बताया कि शनिवार शाम 6:30 बजे तक 409 किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की फर्स्ट डोज व 1 हजार 523 बच्चों को सेकंड डोज लगाई गई। इसी के साथ जिले में किशोरों की फर्स्ट डोज 72 हजार 485 हो चुकी है। जबकि सेकंड डोज 11 हजार 179 पर पहुंच गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know