औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में लगे हेल्पर को पीटा-जानिए पूरा मामला
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता अछल्दा।
अछल्दा क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के हो रहे निर्माण में लगे हेल्पर द्वारा बकाया मजदूरी मांगे जाने पर ठेकेदार व उसके सहयोगियों ने गाली-गलौज करते हुए हेल्पर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित हेल्पर की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के काम में लगे हेल्पर राजू कुशवाहा पुत्र श्याम बाबू कुशवाहा निवासी असेनी थाना दिबियापुर लगभग 5 माह से सुभानपुर के पास चल रहे निर्माण कार्य में हेल्पर का काम कर रहा था। ठेकेदार बहादुर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी मलकापुर थाना दिबियापुर से जब उसने अपने बकाया मजदूरी के 15000 रुपए मांगे तो ठेकेदार व उनके सहयोगी जैकी व हुकुम सिंह ने मिलकर उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित हेल्पर द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। जिस पर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know