Top News

गर्भवती महिला की अचानक तबियत बिगडने से मौत हो गई। सोमवार को महिला की तबियत अचानक

बिधूना । गर्भवती महिला की अचानक तबियत बिगडने से मौत हो गई। सोमवार को महिला की तबियत अचानक खराब होने पर महिला के परिजनों ने उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला पूर्व से ही बीमार रहती थी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबहद निवासी राहुल की 28 वर्षीय पत्नी अर्मता को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचे और उपचार के लिये भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला के मृतक होने की जानकारी दी। महिला के मृत होने की जानकारी मिलते परिजन रोने बिलखने लगे। लगभग दो वर्ष पूर्व ही कानपुर जिले की अर्मता की शादी  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबहद निवासी राहुल के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि महिला पूर्व में भी बीमार रहती थी। सोमवार को अचानक बीमार पडने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में उपचार के लिये लाये थे। जानकारी मिलने कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुचंकर महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। परिजनों ने बताया कि महिला गर्भ से थी। महिला की मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी आ गये।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم