औरैया निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मी की हत्या का 48 घण्टे में खुलाशा
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 23-02-2022
20 फरवरी को पड़ने वाले मतदान में ड्यूटी में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 4 अभियुक्तों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया ।
यूपी के औरैया जनपद में कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हलौआ के पास बम्बे की पटरी पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई कर शव की शिनाख्त किया जिस पर पुलिस टीम को पता चला कि मृतक दिनेश कुमार जो कि जनपद मैनपुरी का निवासी है और प्राथमिक स्कूल अलीपुर विकासखंड बिधूना में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था , जिसकी ड्यूटी 20 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन में अजीतमल के पोलिंग बूथ संख्या 18 में लगी हुई थी , मृतक दिनांक 19 फरवरी की शाम को खाना खाने के लिए गया था उसके बाद उसका शव अगले दिन बरामद हुआ निर्वाचन में लगे कर्मी की हत्या के मामले को पुलिस ने एक चुनौती की तरह लेते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की और मात्र 48 घंटे के अंदर ही यह सत्या का सफल अनावरण किया पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य अभियुक्त मोहित कुमार ने बताया कि मृतक दिनेश कुमार उसकी सगी बुआ का लड़का था और वह एक सरकारी कर्मचारी के पद पर नियुक्त था मृतक का हत्यारोपी की बहन के साथ अवैध संबंध था व मृतक ने शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन शादी करने से मना करता रहा जिस कारण अपनी बहन की लोक लाज जाने का और बदला लेने का जो एक खौफनाक साजिश उसके दिमाग में आई उसके चलते उसने अपने तीन अन्य साथियों की मदद लेते हुए औरैया जनपद आकर निर्वाचन में लगे मतदान कर्मी को बुलाकर शराब पिलाकर नशे में किया इसके बाद से गला दबाकर उसकी हत्या कर फरार हो गए पुलिस ने पकड़े गए 4 आरोपियों के पास से एक शाल और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know