*प्रधान पुत्र ने अपने 2 दोस्तो के साथ मिलकर एक नाबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म*
*अजीतमल,औरैया।* अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया से है! जहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ प्रधान पुत्र ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 25 जनवरी 2022 को नाबालिक लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो भी बना ली,और लड़की को घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी देते हुए कहा यदि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो तुम्हारी फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा और वे वहां से चले गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय की है जब पीड़ित पिता अपनी पत्नी के ऑपरेशन कराने के लिए राजस्थान गया हुआ था। उस समय उसके घर पर उसके पिता व उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। जिसके चलते प्रधान पुत्र व उसके दोस्तों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उक्त विपक्षी गण के द्वारा 31जनवरी 2022 को पुनः अपने एक साथी के साथ रात्रि में मेरे घर में घुसकर उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ फिर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुत्री की करहाने की आवाज सुनकर पीड़ित के पिता जाग गये। जिससे विपक्षीगण वहां से भागने में सफल रहे। पीड़ित युवक के पिता के द्वारा अपना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगह का मुआयना कर चले गये। पीड़ित ने बताया उसकी पुत्री काफी भयभीत होने के कारण इस घटना के बारे में उसने अपने बाबा को भी नहीं बताया। जब वह 1 फरवरी 2022 को घर वापस आया। तब उसकी पुत्री ने पूरी घटना के बारे मे बताये जाने के बाद पीड़ित पिता ने उक्त लोगो के खिलाफ थाने मे शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद से कुछ लोग लड़की पक्ष पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know