*महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प का हुआ शुभारम्भ*
*फफूंद,औरैया।* शुक्रवार को नगर स्थित श्री रामकुमार ज्ञानदेवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प का उद्धघाटन किया गया।महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में सफाई का कार्य किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का उद्घाटन ग्राम पंचायत फफूंद देहात के प्रधान पति सत्येंद्र बाबू ने फीता काटकर किया एवमं कार्यक्रम का संचालन सन्तोष राय ने किया कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अनूप कुमार ने कहा की विकास करने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर, सन् 1969 ई. को की गई थी। इस संगठन की स्थापना की बात आजादी पूर्व से दिवगंत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समय से चल रही थी, जिसे अंतिम रूप 1969 ई. में दिया गया। इस दिन आयोजित गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है,जैसे- साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीडि़त लोगों की सहायता आदि।महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने ग्राम फक्कड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय जाकर साफ सफाई की तथा ग्रामीणों को स्वकच्छता के प्रति जागरूक भी किया,इस अवसर पर मनोज यादव, लखपत सिंह ,विमलेश कुमार, सुबोध पोरवाल , सत्येंद्र सिंह विमल , सुनील कुमार ,अनिरुद्ध आदि उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know