*औरैया रसूलाबाद मार्ग पर गड्ढे में फंसा ट्रक*
*कंचौसी,औरैया।* कस्बे से जुङे मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है। हालत इतनी खराब है कि तमाम सङके गङ्ढो में तब्दील हो गयी है। इससे अक्सर वाहन फंसने से जाम की समस्या भी खङी हो जाती है। रविवार सुबह औरैया रसूलाबाद मार्ग पर कंचौसी पूर्वी क्रासिंग से गिट्टी लदा एक ट्रक गड्ढे में फंस गया,ट्रक के एक तरफ झुकने से चालक व खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई, वही ट्रक को बल्लियों के सहारे रोका गया,ट्रक फसने घंटों जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालक और लोगों को जूझना पड़ा,औरैया रसूलाबाद मार्ग पर पूर्वी क्रासिंग के पास बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जहां अक्सर लोङिङ अनलोङिग ट्रक फंसे रहते है,जिससे कस्बे में आएदिन जाम की समस्या बनी रहती है,बजट के अभाव में सड़क की हालत खस्ताहाल है।ट्रक के फंसने से सड़क के दोनों घण्टे भर लंबा जाम लगा रहा,ट्रक से गिट्टी पलटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ट्रक को खाली करवाकर ,ट्रक को सड़क से हटाया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know