*भारतीय किसान संघ ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौपा*
*कंचौसी,औरैया।* भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यालय पहुँचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अब्दुल बासित को सौपा, ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने महामहिम से ज्ञापन के माध्यम से खाद ,बीज की कालाबजारी पर रोक लगाई जाए और समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए और वापस किये गए कृषि काननू को संशोधित कर दुबारा लागू किया जाए ,किसानों को खाद, बीज,कीटनाशक खरीद पर रसीद अनिवार्य की जाए ताकि किसान प्रमाणित शिकायत कर सके,बिजली रोस्टिंग समय अवधि गर्मी व सर्दी के मौसम में एक समय की जाए, कृषि विभाग किसानों को केंद्र पर बुवाई के पूर्व पौधा व बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, पशु पालन हेतु शेड बिना ब्याज के कम से कम 5 वर्ष के लिए दिलाये जाए तथा पशु किसान की सहमति से दिए जाएं,किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं तहसील, ब्लॉक व जिला स्तर पर एक ही बैनर तले दी जाए।आवारा पशुओं की समस्या निस्तारण हेतु तार फिनिशिंग सामुहिक रूप से कराई जाए, इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शिवकांत दुबे, नाथूराम तिवारी, गिरीश सिकरवार, संतोष तिवारी, अनिल कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know