*आप्रेशन मुस्कान के तहत किशोरी को परिजन से मिलाया*
*बिधूना,औरैया।* मंगलवार को घर से निकल कर रास्ता भटक कर गलियों में घूम रही एक किशोरी को आप्रेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला। किशोरी के सकुशल मिलने से स्वजनों की आँखों मेंखुशी के आँसू छलक पडे। कुमारी राधा शुक्ला पुत्री स्वर्गीय राम नरेश शुक्ला निवासी मदनापुर थाना ठठिया, कन्नौज कस्बे के नवीन बस्ती में अपने ताऊ के यहाँ रहती थी। मंगलवार की सुबह वह किसी कार्य से घर से निकली और गलियों में रास्ता भटक गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से कस्बे के नदी तिराहा के पास किशोरी को खोज निकाल कर उसके स्वजनों को सौंप दिया। किशोरी को सकुशल पाकर स्वजनों की आँखों से खुशी के आँसू छलक पडे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know