Top News

सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण 15 को, तैयारिया शुरू

*सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण 15 को, तैयारिया शुरू*

 *बिधूना,औरैया।* 15 जनवरी को सिविल बार जूनियर डिवीजन के प्रांगण में आयोजित सिविल बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अधिवक्ताओं द्वारा अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है|सिविल बार एसोसिएशन के द्वारा जहां समारोह में शिरकत करने के लिये  लोगों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं वहीं कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुऐ समारोह के आयोजन की बात कही जा रही है | इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज कुमार धनगर , महामंत्री विजय पाल सिंह शाक्य ने कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि  सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश एंव पूर्व अध्यक्ष पांचू राम मौर्य  होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा मौजूद रहेंगे|इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,पूर्व अध्यक्ष सतीशचचंद्र सक्सेना ,रिषेन्द्र मिश्रा ,पूर्व मंत्री कुलश्रेष्ठ दिवेदी ,गंभीर सिंह शाक्य ,देवेन्द्र सिंह अवनीद्र कौशिक अरुण कुमार सिंह भदौरिया ,सुमोद यादव प्रशाँत सेंगर आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم