Top News

सुरक्षा संयुक्त अधिकारी ने फाटक पर बन रही इंटरलॉकिंग सडक़ का किया निरीक्षण

*सुरक्षा संयुक्त अधिकारी ने फाटक पर बन रही इंटरलॉकिंग सडक़ का किया निरीक्षण* 

 *अछल्दा,औरैया।*  दिल्ली - हावड़ा रेल मार्ग के 13केबी क्रासिंग पर आए दिन जाम लगने से निजात पाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा क्रॉसिंग के दोनों तरफ व रेल पटरी के बीचो बीच इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया जिसका निरीक्षण रविवार को सुबह 10 बजे  सहायक सुरक्षा आयुक्त कानपुर श्री एके राय ने  रेलवे क्रासिंग 13 बी पर बन रही इंटरलॉकिंग का निरीक्षण कर रेलवे कर्मचारियों को आदेश किया कि रेलवे फाटक के आसपास रास्ता चौड़ा बनाकर रखें। जिससे आए दिन लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इंटरलॉकिंग कार्य होने के बाद आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इससे पहले बडे वाहन रेलवे फाटक पर फस जाते थे। सडक़ खराब होने से ट्रकों के एक्सल टूटने से कई बार दिल्ली- हावड़ा रेलवे ट्रैक घंटों तक बंद हो जाता था, और सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम भी लगता था, जिससे 13 केवी पर रेल व यातायात पूरी तरह ठप हो जाता था। रेलवे फाटक पर इंटरलॉकिंग कार्य हो जाने के बाद अब वाहन आराम से फाटक से निकल सकेंगे। मौके पर आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार सहित अन्य स्टाप मौजूद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم