*रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की उठाई मांग*
*अजीतमल,औरैया।* ग्राम पंचायत चांदपुर ककरैया के ग्रामीणों ने कृषि राज्य मंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि राम आसरे के खेत से तुलाराम के दरवाजे तक कच्चा मार्ग है, जिसे कुछ व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर लिया है। कहा गया कि रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कहा गया।
कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत द्वारा 21 दिसंबर 2021 को एसडीएम को टीम बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर कोई कारवाही नहीं हुई,, और ग्राम विकास कार्य के लिए ब्लॉक प्रमुख की तरफ से 200 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। जगह पर इंटरलॉकिंग का कार्य होना था। उस जगह पर अवैध कब्जे की वजह से कार्य नहीं हो पाया। इस लिए कार्य को गांव के दूसरे सिरे पर कराना पड़ा। जिसमें ठेकेदार अनुज की तरफ से मानक विहीन कार्य हो रहा है। जिस पर गांव वालों आपत्ती लगाई है, और उसकी जांच की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know