*जी एस महाविद्यालय सहायल में छात्र - छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई*
*सहायल,औरैया।* कोरोना महामारी की तीसरी लहर को मात देने के लिए महाविद्यालय में 15 से 18 वर्ष तक के छात्र - छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।
जीएस महाविद्यालय सहायल में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार से आई चिकित्सकों की टीमों द्वारा आकर टीकाकरण किया गया। महाविद्यालय में बाहरी स्कूल से आए छात्र छात्राओं, श्याम सखी इंटर कॉलेज, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज सहायल के 18 वर्ष के बच्चों का कोरोना वायरस टीकाकरण कराया गया। कुल 102 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। स्कूल के प्रबंधक हरिओम द्विवेदी ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी से टीका लगवाने का आह्वान किया है। इस मौके पर निर्देशक राजीव दुबे, मधु कुशवाहा, पंकज, नवल सिंह, कमलेश, अवनीश आदि मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know