सिटी मजिस्ट्रेट ने गरीबों को बांटे कम्बल
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता:गाजियाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट गम्भीर सिंह द्वारा गरीब परिवारों को निःशुल्क कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में कई गरीब परिवारों को सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों द्वारा कम्बल वितरण किया गया।लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ठिठुरन भरी ठण्ड में जिला प्रशासन द्वारा लगातार निःशुल्क कम्बल वितरण किया जा रहा है परन्तु इस पुनीत कार्य में समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए।
वहीं गरीब परिवारों के लोग सिटी मजिस्ट्रेट के हाथों कम्बल पाकर खुश हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि गरीबों की मदद करना सर्वोत्तम कार्य है। असहाय परिवार जो ठण्ड में एक अदद गर्म कपड़े के लिए परेशान हों ऐसे लोगों को चिन्हांकित मदद करने की जरूरत है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know