*अर्धसैनिक बलों को रुकने के लिये विद्यालयों का अधिकारियो ने किया भ्रमण*
*अजीतमल,औरैया।* फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण बनाने के लिये बूथो पर अर्धसैनिक बल की तैनाती की जायेगी। जिसकी जिले में आवक होने वाली है। तहसील क्षेत्र में उनके रूकने के लिये स्थान चिन्हित किये जाने के लिये उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओ की जानकारी ली। एसडीएम एवं सीओ ने तहसील क्षेत्र के बालविकास संस्थान महाविद्यालय, कान्हा इन्टर नेशनल एकेडमी, सिंह वाहनी महाविद्यालय, आदि सहित कई विद्यालयों का दौरा किया तथा वहां बिजली, पानी, एवं कमरो में रुकने की व्यवस्था आदि को देखा गया। उपजिलाधिकारी अजीतमल अखिलेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिये जिले में आने वाले अर्धसैनिक बल को तहसील क्षेत्र में रुकने के लिये प्रबन्ध किये जा रहे हैं। सैनिको को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो न जिसके लिये विद्यालयों की व्यवस्था को देखा गया है, जो भी व्यवस्थाये कम होगी उन्हें दुरस्त करने के आदेश दिये गये हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know