Top News

प्लास्टिक सिटी में निकला अजगर सांप, लोगों में दहशत का माहौल

*प्लास्टिक सिटी में निकला अजगर सांप, लोगों में दहशत का माहौल*

*ककोर,औरैया।* जिले के दिबियापुर नगर के सटे कंचौसी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह 11बजे लखनपुर प्लास्टिक सिटी में सदाबहार की झाड़ियों में  अजगर सांप निकला। जिसको देखकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
 जानकारी के अनुसार अपने गेहूं के खेतों में पानी लगाए हुए कल्लू यादव और पूर्व वीडीसी प्रत्याशी राजू राजपूत ने बताया कि यह अजगर सांप पास में खड़ी सदाबहार की झाड़ियों में रेंगता हुआ नजर आया है।जिसको देखने के लिए कई लोग गये, और इस दृश्य को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन वन विभाग को अभी तक सूचना नहीं मिली है। लेकिन इस प्रकार से अजगर को देखा गया तब से लोगों में लगातार दहशत का माहौल बना है। यदि सांप को पकड़ने वाले दल ने इस पर ध्यान नही दिया तो किसी भी दिन कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم