औरैया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन व्यापारियों ने मंडी सचिव को सौंपा
स्थान-:-औरैया
रिपोर्ट-:-बल्लू शर्मा
दिनाक-:-7/1/2022
खबर औरैया से। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंडी शुल्क समाप्त न किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को मंडी में हड़ताल रखी। इस दौरान आढ़तियों ने भी व्यापारियों का साथ देते हुए मंडी को पूरी तरह से बंद रखा। अपनी मांगों को लेकर आढ़तियों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष ने दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त को लेकर व्यापारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस संबंध में पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने पूरे देश में मंडियों का लाइसेंस एवं गेट पास को पूर्णता समाप्त कर दिया था। जिससे आम व्यापारी को बड़ी राहत मिली थी एवं भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग गया था। व्यापार मंडल मंडी समिति के अंदर लग रहे शुल्क की समाप्त की बात सदैव से उठा रहे थे। कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी। जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने मांग की कि कई राज्यों में मंडी शुल्क नहीं है उद्योगों में छूट है और जब प्रदेश में मंडी शुल्क नहीं था तो अनेक उद्यमियों ने यहां अपना उद्योग भी स्थापित किया था जो अब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया मंडियों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जितनी फीस सरकार को मिलती है उससे कई गुना पैसा मंडी सचिव एवं कर्मचारियों को जाता है। इसी के परिप्रेक्ष्य में मंडी की आढ़तियों एवं व्यापारियों ने हड़ताल करते हुए मंडी को पूर्णतया बंद रखा तथा मंडी शुल्क समाप्त किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को एक संबोधित एक ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know