*मकर संक्रांत पर दान के अलावा जगह-जगह हुई खिचडी वितरित*
*औरैया।* जिले में मकर संक्रांत के अवसर पर शुक्रवार को स्नान के उपरांत सुपात्र एवं पुरेहितों को दान दक्षिणा के साथ खिचड़ी प्रदान की। औरैया के अलावा जनपद की विभिन्न कस्बों एवं ग्रामीणांचलों में मकर संक्रांत मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
मकर संक्रांत के अवसर पर शुक्रवार को शहर के मोहल्ला बनारसीदास में गोविंद विद्यालय की समीप श्रद्धालु भक्तगणों ने स्नान ध्यान के के उपरांत मोहाल वासियों को खिचड़ी वितरित की। जिसमें प्रमोद कुमार दुबे , एडवोकेट अंकित शर्मा , मयंक तिवारी व नीरज चतुर्वेदी के अलावा अन्य लोगों का सहयोग रहा। इसी तरह से शहर के प्रार्थना नर्सिंग होम के समीप समाजसेवियों द्वारा चाय का वितरित की गई। वही न्यायालय के सामने एवं श्रीजी पेट्रोल पंप पर व्यापारी नेता पेट्रोल पंप मालिक कमल वर्मा के नेतृत्व में खिचड़ी वितरित हुई। इस मौके पर प्रमुख रूप से देव सिंह, अंकुर सिंह, लाला शर्मा ,अजय तिवारी, गौरव ठाकुर, कासिम, रोहित शुक्ला व दीपक दुबे के अलावा स्टाफ मौजूद रहा। इसी तरह से मोहल्ला नरायनपुर में खिचड़ी वितरित करने में डॉक्टर सुब्रत, कल्लू पोरवाल, पवन मित्तल, हेमराज पाठक, चंदन दीक्षित, शिव कुमार चौबे, अन्नू चौबे, श्याम कुमार चौबे व रामेश्वर दयाल गुप्ता आदि लोगों का सहयोग रहा। जबकि दिबियापुर बस स्टॉप के सामने तिलक इंटर कॉलेज के पास मुकेश शर्मा , पप्पू पांडे , पिंटू गुप्ता , राहुल गुप्ता , अंकुर गुप्ता व पवन आदि के सहयोग से गुरुवार की शाम खिचड़ी का वितरण हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर सुबह से शाम तक विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया। जिले के कस्बा दिबियापुर , कंचौसी , सहायल, सहार , बेला , बिधूना , एरवाकटरा , अछल्दा , फफूंद , अटसू , अजीतमल , बाबरपुर , मुरादगंज व अयाना आदि के अलावा ग्रामीणांचलों में भी हंसी-खुशी एवं उत्साह के वातावरण में मकर संक्रांत का पर्व मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know