*सड़क हादसे में दो लोगों की मौत*
*बिधूना,औरैया।* शनिवार की शाम भतीजे के जन्मदिन समारोह के लिए वाइक से कुदरकोट टेंट से बिस्तर लेने जा रहे दो चचेरे भाइयों को एक तेज अनियंत्रित गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि उसके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस 108 के जरिये दोनों को सीएससी लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मिनी पीजीआई सैफई रिफर कर दिया है| कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी रामपाल कठेरिया के नाती का जन्म दिन था |रामपाल का पुत्र अंशुल 20 वर्ष सायं अपने चचेरे भाई आशीष 1 6 वर्ष पुत्र महेन्द्र पाल के साथ वाइक से जन्मदिन समारोह में रात्रि में रिश्तेदारों के रुकने के लिए कुदरकोट बिस्तर लेने जा रहा था तभी बंटू होटल के पास सामने से आ रहे एक तेज अनियंत्रित गति से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कुदरकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुँच गयी | पुलिस एंव एंबुलेंस 108 के जरिए दोनों को गंभीर स्थिति में सीएससी लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही अँशुल को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मिनी पीजीआई रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पल भर में जन्मदिन की खुशियाँ मातम में बदल गयी। अँशुल सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष पढ रहा है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने सीएचसी पहुँच कर रोते बिलखते स्वजनों को ढाढस बंधाया और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know