औरैया online frod करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का खुलाशा
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 20-12-2021
हेलो पहचाना मैं आपका दोस्त / रिश्तेदार बात कर रहा हूं कुछ समस्या आ जाने के कारण मेरे फोन पे या यूपीआई की लिमिट खत्म हो गई है जिसकी वजह से मुझे रुपए आपके अकाउंट में डलवाने हैं कृपया करके आप अपना अकाउंट नंबर दे दीजिए और उसके बाद आई हुई ओटीपी दे दीजिए ।
इस तरह की बातचीत अक्सर ही आपको सुनने को मिलती है क्योंकि जो भी लोग इस तरह की बातचीत के झांसे में आकर के अपने मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को दे देते हैं जिसके बाद उनके अकाउंट में से रुपए गायब हो जाते हैं और वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं यह कोई पहला मामला नहीं है वर्तमान समय में चलने वाली सोशल मीडिया वह ऑनलाइन व्यापार करने वाले या ऑनलाइन अपने फोन से अकाउंट चलाने वालों का अक्सर ही यह हाल देखा वह सुना जा सकता है लेकिन यूपी के औरैया जनपद में पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड सहित तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया ।
विगत कुछ समय से औरैया जनपद में लगातार ऑनलाइन ठगी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसमें पीड़ित को ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगों के द्वारा फोन काट कर के रिश्तेदार या मित्र बताकर उनके खाते फोन पर या यूपीआई के माध्यम से रुपयों की ठगी की गई वर्तमान पुलिस अधीक्षक औरैया के द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य सदस्यों को गिरफ्तार किया इस गिरोह के पकड़े गए सदस्यों में मास्टरमाइंड भी शामिल है पुलिस के अनुसार विविन इलेक्ट्रॉनिक व मैन्युअल साक्ष्यों को संकलित करने के बाद ही इन तीन लोगों तक पहुंचा जा सका है फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जाएगी ।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित की गई सर्विलांस व एसओजी टीम के साथ साथ कोतवाली औरैया की भी पुलिस टीम सरगर्मी से लगकर के ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के पीछे नहा धोकर पड़ चुकी थी इसी दौरान सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि मुख्य अभियुक्त रविंद्र शर्मा उर्फ़ तरण अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल असम के लोगों के माध्यम से फर्जी आईडी पर सिम कार्ड लेकर के उसके बाद जनता को फोन कर उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 9770 रुपए एक एप्पल फोन 7 अदद मोबाइल एक बलेनो कार कई फर्जी आईडी बरामद की गई पकड़े गए आरोपियों के ऊपर सदर कोतवाली समेत बिधूना कोतवाली जनपद इटावा के थाना बसरेहर जनपद बदायूं की सदर कोतवाली में कई मामले पंजीकृत हैं पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने विगत 3 माह में लगभग 1500000 रुपए ऑनलाइन ठगी की है तथा वर्तमान वर्ष में 40 से 50 लाख रुपए के लेन-देन का ऑनलाइन ठगी का भी आईडिया पुलिस के द्वारा लगाया जा रहा है पकड़े गए तीनों आरोपियों में से त्रिवेंद्र शर्मा उर्फ तरण निवासी जनपद मथुरा ,नरेश निवासी जनपद मथुरा , लोकेश निवासी जनपद मथुरा का है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know