*दिनभर छाए रहे बदरा बढ़ने लगी ठंड*
*अछल्दा,औरैया।* मौसम ने रविवार को करवट बदली। दिनभर बदरा छाए रहे। बादलों के छाए रहने से ठंड बढ़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद ही सूरज बादलों की ओट में छिप गया। इसके बाद धूप नहीं निकल सकी। सवेरे से लेकर शाम होने तक बदरा छाए रहे। बता दें कि मौसम विज्ञानियों ने दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया था। उधर, बादलों के छाए रहने से बारिश की आशंका बनी हुई है। वैसे तो सर्दी का मौसम नवंबर से शुरू हो जाता , लेकिन ठिठुरन वाली ठंड दिसंबर से शुरू हो पाती है। इस बार भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिसंबर माह शुरू होते ही दिन के समय आसमान में कोहरे की धुंध छाने लगी।रविवार को कंपा देने वाली सर्दी बढ़ने के आसार हो गये। बढ़ती सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ेगा।अचानक हुई ठंड के चलते ठिठुरन भी बढ़ी है। ऐसे में बच्चे ठिठुरन के बीच स्कूल पहुंचेगे। वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर ठंड की वजह से वाहनों की संख्या में कमी दिखाई दी। इसके साथ ही जिलेभर में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी भारी भीड़ दिखाई दी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know