*तीन दिन से चमरौआ प्राथमिक विद्यालय मे मृत पडी गाय*
*कंचौसी,औरैया।* भाग्यनगर ब्लाक के गांव चमरौआ के प्राथमिक विद्यालय परिषर मे महीनो से अन्ना गौवंश का बसेरा बना रहना आम बात है लेकिन अब उन्हीं मे से एक बूढ़ी गाय पिछले तीन दिन से स्कूल परिसर मे मृत पडी है जिसको हटाये जाने के लिए मुख्य अध्यापक सहित सभी स्टाफ, खंड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ प्रधान से कह चुके है लेकिन आज तक मृत पशु को न हटने से चारो तरह बदबू फैल रही है यदि यही हाल रहा तो सोमवार को बच्चे स्कूल मे नही बैठ सकेगे, ग्रामीणो ने शीघ्र सफाई कर्मचारियो को बुला कर हटाने की पंचायत सचिव सहित प्रधान से मांग है। प्रधान राजू सिंह प्रधानाध्यापक से मृत गाय को हटवाने का दवाव बना रहे है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know