Top News

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन किये दाखिल

*बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन किये दाखिल*

*बिधूना,औरैया।* तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2021- 2022 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु  पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सेंगर ,अरविन्द दुबे,अरविन्द यादव जहाँ प्रत्याशी रहे वहीं महामंत्री पद हेतु अम्बरेश सिंह सेंगर ,भोले त्रिपाठी ,अनिल यादव मैदान में रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु पंकज बन्धुवर  सतीश प्रजापति के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किये जाने के साथ मतदाताओं से सघन जन सम्पर्क शुरु कर दिया गया है। बीते दिवस पुस्तक कालय अध्यक्ष के लिए एल्डर्स कमेटी के समक्ष एडवोकेट नितिन पांडे ने नामांकन दाखिल किया था जिन्हें निर्विरोध रुप से निर्वाचित किया गया। जबकि मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष अरविंद दुबे , महामंत्री पद हेतु अम्बरेश सिंह सेंगर, अनिल यादव,ने नामांकन दाखिल किये। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र, सदस्य सुरेंद्र नाथ तिवारी, एडवोकेट चन्द्रशेखर सक्सेना ,राकेश सिंह चौहान, जय गोपाल सिंह राठौर मौजूद थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र ने कहा कि 9 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे जबकि 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों  की जांच की जाएगी। 13 दिसंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा जबकि 22 दिसंबर को मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे| उन्होंने कहा कि कुल 123 सीओपी प्राप्त अधिवक्ता ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से निस्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ सहयोग की अपेक्षा की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم