बिधूना औरैया। गांव से बिधूना बाजार आ रहे बाइक सवार युवकों की बाइक में अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गयें। दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना भर्ती कराया गया।
सोमवार को बेला बिधूना मार्ग पर पुर्वा ताल से समीप बाइक से बिधूना आ रहे चचेरे बाइकों की बाइक में अज्ञात वाहन के टक्कर मार दी जिससेें नीरज पुत्र सीताराम व उनका चचेरे भाई राधाकृष्ण पुत्र सियाराम निवासी कैथावा गम्भीर से घायल हो गया। दोनों घायलों को राहगीरो के द्वारा एम्बूलेंस की सहायता से सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने नीरज को सैफई रिफर कर दिया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग जाने में सफल रहा। बेला थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि मार्ग दुर्घटना होने की जानकरी मिली। घायलों को एंबुलेंस से बिधूना अस्पताल भेज दिया गया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाही की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know