दस लाख सत्तर हजार रुपये हड़पे,मुकदमा दर्ज*

*दस लाख सत्तर हजार रुपये हड़पे,मुकदमा दर्ज*

*पति की मौत पर मिली थी बीमे की राशि*

*अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित विधवा महिला के पति के बीमे की राशि मृतक के मित्र ने अपने जीजा के साथ मिलकर हड़प लिया।विधवा को राशि निकलने की जानकारी तब हुई जब वह बैंक में अपना खाता चेक कराने पहुंची महिला ने जब पति के मित्र से पैसे वापस करने को कहा तो उसे जाती सूचक गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी।महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अछल्दा के गांव छछूँद निवासी रीना देवी के पति सुरेंद्र की मोहित पाल पुत्र शिशु पाल निवासी हाल्हेपुर,अटसू  से काफी  मित्रता थी।24 दिसम्बर 2020 को सुरेंद्र की मृत्यु हो गयी जिसकी बीमे की रकम को जल्द दिलवाने के लिए कार्यवाही करने की कह मोहित ने रीना से उसके पति का मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य कागजात समेत उसके खाते में पैसा ट्रांसफर कराने की कहकर बैंक खाते की चेकबुक पर हस्ताक्षर करवा कर ले लिए और  आईसीआई बैंक में खाता खुलवा दिया।रीना ने बताया कि खाता खुलवाते वक्त मोहित ने अपना मोबाइल नम्बर लिखवा दिया।छब्बीस नबम्बर को उसके खाते में इंश्योरेंस का दस लाख पचहत्तर हजार रुपया आया जो मोहित पाल और उसके जीजा ने मिलकर काजल, शिव देवी व रचना पाल नामक खातों में ट्रांसफर कर हड़प लिये।जब वह बैंक में पैसे निकालने पहुंची तब उसे पता चला कि उसका पैसा उपरोक्त खातों में ट्रांसफर किया गया है। जब उसने पैसा वापस मांगा तो इन लोगों ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم