पति की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, थानाक्षेत्र का मामला*
*ऐरवाकटरा,औरैया।* थाना क्षेत्र के बल्लपुर राजपुर क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक युवक ने ऐरवाकटरा थानाध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार रात्रि करीब 10 बजे वह अपने खेत मे पानी लगाने गया था।
पत्नी अकेली छत पर बने कमरे में सो रही थी। जबकि युवक की माँ नीचे सोई हुई थी। रात्रि करीब 11 बजे गाँव का ही एक युवक पीछे से छत पर चढ़ आया, और कमरे में सो रही युवती को बदनीयती से दबोच लिया, और छेड़छाड़ करने लगा।युवती के चिल्लाने पर युवक की माँ ऊपर छत पर आ गयी। काफी पास पड़ोस के लोग भी जाग गये। अपनी नियत में विफल होकर युवक धमकाते हुए वहाँ से भाग निकला।ऐरवाकटरा थाना एसआई मुकेश कुमार ने बताया युवक की तहरीर पर गांव के ही निवासी प्रशांत कुमार पुत्र अवधेश कुमार थाना क्षेत्र ऐरवाकटरा के विरुद्ध छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया अभियुक्त की तलाश जारी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know