Top News

औरैया गुंडों की दबंगई महिलाओं को किया जबरन बेघर

औरैया गुंडों की दबंगई महिलाओं को किया जबरन बेघर

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 21-12-2021

 दबंगई से किरायेदारों से मकान खाली कराने को लेकर गुंडों के बल पर घर के खिड़की दरवाजे तोड़कर प्रवेश कर गुंडों ने मचाया कोहराम , घर मे रह रही महिलाओं से अभद्रता कर गाली गलौच कर मकान कराया खाली , दिनदहाड़े महिलाओं को किया मय समान के बेघर । खबर चलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अपना दल पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि पाल को पुलिस ने लिया हिरासत में , जिलाध्यक्ष को जबरन गुंडों के बल महिलाओं से मकान खाली कराना पड़ा भारी सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद खबर चलने से जागे पुलिस प्रशाशन ने की कार्यवाही ।

यूपी के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में अपना दल पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा एक मकान को खाली कराने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल होने पर व खबर चलने के बाद पुलिस ने लिया मामले को गंभीरता से और नेता जी को लिया हिरासत में ।

 सोशल मीडिया में वायरल हो रहा गुंडों की दबंगई का वीडियो  दिवियापुर के दुर्गा नगर का है। जिसमें एक घर का है।जहाँ एक घर के अंदर महिलाएं है।और दबंगो द्वारा घर को तोड़ा जा रहा खाली कराने के लिए , एक मकान मालिक द्वारा एक किराए दार रखे गए थे।मकान मालिक और किराए दार में विवाद चल रहा था।मकान मालिक द्वारा मकान को असेनी के एक व्यक्ति को बेच दिया गया ।
नए मकान मालिक अपना दल पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दबंगो के साथ आकर हमला बोल दिया और घर मे तोड़फोड़ करके समान बाहर फेंक दिया ।जिसके वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो गए और पुलिस को मजबूरन मामला गंभीरता से लेना पड़ा जिसको लेकर अपना दल के  जिलाध्यक्ष रवी पाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया बाकी की तलाश जारी है।पूछताछ की जा रही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم