बिधूना औरैया। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने पदाधिकारियों के साथ सोमवार तहसील में एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौपकर धान खरीद में हो रही धांधली को लेकर आवरण अनशन पर बैठने की अनुमित मांगी है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने तहसील कार्यालय पर एसडीएम रामअवतार को एक ज्ञापन कहाकि तहसील बिधूना क्षेत्र में धान खरीद में व्यापक रूप से धांधली चल रही है।सत्यापन में लेखपाल रिर्पोट से लेकर केन्द्र प्रभारी द्वारा अनियमताओं को दर्शाकर छोटे किसानों को पेरशान किया जा रहा है। के साथ खरीद नही हो रही। जबकि 80 से 100 कुन्टल वाले लोगों के सेन्टरों पर धान खरीद हो रही। जबकि छोटे किसान 10 कुन्टल से 20 कुन्टल ही लेकर पहुंचने केन्द्र प्रभारियों द्वारा अनिमयताओं को दर्शाकर लौट देते है। धांधली को लेकर लोक शक्ति यूनियन पदाधिकारी अनशन किये जाने का निर्णय लिया है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know