Top News

मिशन शक्ति के तहत "हक की बात "कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनी महिलाओं के मन की बात

मिशन शक्ति के तहत "हक की बात "कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनी महिलाओं के मन की बात

इटावा।।मिशन शक्ति 3.0 के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में मोबाइल पर पीड़ित महिलाओं ने सीधे जिलाधिकारी से संवाद स्थापित किया।  मिशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हर जिले में  जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में महिलाओं की समस्याएं व अन्य मुद्दों पर  संवाद समय समय पर किया जा रहा है ।  जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह का कहना है कि पीड़ित  महिलाओं की समस्याओं को जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्राथमिक रूप से सुना जा रहा है ।शुक्रवार को जिलाधिकारी महोदया ने कुल 7 महिलाओं की समस्याएं सुनी और संबंधित विभाग को उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आदेश दिए।
महिलाओं की समस्याओं में ज्यादातर मामले संपत्ति विवाद व राशन की समस्या से संबंधित थे। जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा सभी महिलाओं को आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण समय से होगा इसके साथ ही जिलाधिकारी इटावा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह को सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर महिलाओं की समस्या के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही पिछले कार्यक्रमों में महिलाओं की समस्याओं के संदर्भ में
निस्तारण आख्या भी विभिन्न विभागों से संकलित कर शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेने का आदेश दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم