*"प्रबन्धतंत्र बाल उत्थान योजना" से छात्र छात्राओं का होगा उत्थान*
*सहार,औरैया।* स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार में अध्ययनरत कक्षा 9 के छात्र छात्राओं हेतु प्रबंध समिति के अध्यक्ष अक्षय पाण्डेय एवं प्रबंधक स्वाति द्वारा अभिनव योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत बच्चों में पढ़ाई के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ साथ निर्धन बच्चों में अवसर की समानता प्रदान करने के उद्देश्य से सामान्य एवं तार्किक परीक्षा के आधार पर विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 9 के निर्धन एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त एक छात्र व एक छात्रा को प्रबन्ध तंत्र के अध्यक्ष अक्षय पाण्डेय एवं प्रबन्धक श्रीमती स्वाति के द्वारा गोद लेकर इण्टर तक की पढ़ाई हेतु फीस, पुस्तकें, ड्रेस आदि का सम्पूर्ण खर्चा वहन किया जाएगा।
विद्यालय की प्रबन्धक स्वाति ने जानकारी दी है कि कक्षा 9 में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रबन्ध तंत्र बाल उत्थान योजना संजीवनी की तरह काम करेगी । प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर सामान्य एवं तार्किक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट छात्र व छात्रा के नाम की घोषणा की जाएगी और फिर इसी सत्र से अगले 4 वर्षों तक कक्षा 9 से इण्टर तक की पढ़ाई हेतु फीस, पुस्तकें, ड्रेस आदि का सम्पूर्ण खर्चा प्रबन्ध तंत्र द्वारा वहन किया जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know