Top News

वांछित, वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

*वांछित, वारण्टी अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*औरैया।* पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया  शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में विशेष धरपकड़ अभियान ऑपरेशन "थन्डर स्ट्राइक" चलाया गया। जिसके तहत जनपद के समस्त थानों ने टीमे  गठित कर बड़ी कार्यवाही करते हुए विभिन्न अपराधिक मामलों में फरार 13 वांछित/वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिसमे थाना दिबियापुर की उ0नि0 नीरज कुमार  द्वारा वारण्टी अभियुक्त उदयवीर यादव पुत्र प्रयाग नरायन निवासी अमौआहार थाना दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जान से मारने की धमकी देने की धारा में वारण्टी था। वहीं उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार  द्वारा वारण्टी अभियुक्त छोटे मुन्नू उर्फ प्रदीप पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी कैंझरी थाना दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में  वारण्टी था। वहीं थाने के उ0नि0 प्रमोद कुमार सागर द्वारा वारण्टी अभियुक्त शिव प्रकाश पालीवाल व सुरज प्रकाश पालीवाल पुत्रगण मूलचन्द्र पालीवाल निवासी भगवतीगंज  थाना दिबियापुर  को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट की धारा में वारण्टी थे। उधर थाना सहायल के उ०नि० उदय प्रकाश  द्वारा वारण्टी अभियुक्त शिवकुमार उर्फ सर्वेश पुत्र सिपाही लाल निवासी पुर्वा कड़ा थाना सहायल जनपद औरया को गिरफ्तार किया गया। । गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं समेत घर में घुसकर मारपीट करने की धारा में वारण्टी था।  उ0नि0 उदय प्रकाश  द्वारा वारण्टी अभियुक्त कल्लू पुत्र बादशाह निवासी गेंहू चना पूर्वा थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं में वारण्टी था। उ0नि0 उदय प्रकाश  द्वारा वारण्टी अभियुक्त बीरेन्द्र पुत्र सोवरन निवासी सींगपुर थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं में वारण्टी था। थाना फफूंद के उ0नि0 मनीष कुमार  द्वारा वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र केशव सिंह निवासी कुशल पुर्वा थाना फफूंद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त  लूट समेत अन्य धारा में वारण्टी था। उ0नि0 मनीष कुमार  द्वारा वारण्टी अभियुक्त नाजिम पुत्र स्व० दीनस्लाम निवासी रामपुर थाना फफूद जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में वारण्टी था। वहीं थाना अजीतमल के  उ०नि० मुनीष कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त कमला पुत्र कलाम निवासी दलेल नगर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार  किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त   गौवध निवारण अधिनियम में वाछित था। वहीं  थाना बेला के उ0नि0 नीरज त्रिपाठी  द्वारा वारण्टी अभियुक्त जसवंत सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी अमृतपुर थाना बेला जनपद औरया को गिरफ्तार  किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं   थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद का वारंटी था। उधर कोतवाली बिधना के  प्रभारी निरीक्षक  शशिभूषण मिश्र द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामबली पुत्र लायक निवासी कुचैली थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं समेत जानलेवा हमला एवं दलित अधिनियम में वारण्टी था। वहीं थाना अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा  द्वारा वारण्टी अभियुक्त सत्यभान उर्फ काका पुत्र राधाकृष्ण निवासी धमसिया थाना अछल्दा जनपद औरया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लूट की धारा में वारण्टी था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم