*शीतलहर के साथ बदरी ने बढ़ाई ठंडक कस्बे में नही जले अलाव*
*बढ़ती ठंड के बावजूद तहसील प्रशासन बेखबर*
*कंचौसी,औरैया।* शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं के कारण ठंड ने और भी जोर पकड़ लिया है। ठंड से ठिठुरते लोग इसके बचाव के लिए आग के पास सिमटे दिखाई पड़ रहे है, या इधर- उधर पड़ी लकड़ी , टायर व कागज को जला कर सर्दी से निजात पाने का जुगाड़ कर रहे है। परन्तु बिधूना तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक कंचौसी कस्बे में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है, जो लोगों के समझ से परे है। गौरतलब है कि मौसम के करवट बदलने के साथ दिनों दिन पारा लुढ़कते जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि सोमवार को सुबह से लेकर पूरा दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए हैं, जिससे आम लोगों का जीवन बदहाल होता जा रहा है। बढ़ती ठंड की वजह से लोगों को घरों में दुबकना पड़ते रहना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी दैनिक मजदूरों व रिक्शा चलाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है कि प्रशासन द्वारा अलाव आज तक नहीं जलाया गया,कस्बे के कंचौसी संघर्ष सीमित अध्यक्ष ताराचंद पोरवाल, पातीराम राजपूत, जगदीश शर्मा, बबलू पंडित,अबलाख सिंह,होरीलाल बाथम आदि लोगो ने नहरपुल, रेलवे स्टेशन रोड, किशोरा रोड, ढिकियापुर ,पुरवा महिपाल, फाटक रोड आदि जगहों पर बढ़ती ठंड में तहसील प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है। वही सबसे बड़ी बिड़म्बना यह है कि सर्दी के दिनों में गरीबों व जरूरत मंद लोगों को सरकारी तौर पर मिलने वाले कंबल का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे गरीबों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समाज सेवा करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग भी कंबल वितरण व अलाव जलाने के लिए आगे आती दिखाई नही दे रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know