*वैक्सिनेशन कैम्प में दो सेंकड़ा लोगो ने ली डोज*
*फफूंद,औरैया।* गुरुवार नगर के एक मोहल्ला में सभासद के निज आवास पर कोविड वैक्सिनेशन का कैम्प लगाया गया कैम्प में दो सैकड़ा लोगों ने पहुंच कर कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई।नगर के मोहल्ला भराव स्थित नगर पंचायत फफूंद के सभासद मुरसलीन खान एडवोकेट के आवास पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए कैम्प लगाया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग से आई एएनएम गुड्डी देवी ने महामारी के नियमों का पालन करते हुए सतर्कता के साथ मोहल्ला वासियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया। कैम्प में दो सैकड़ा लोगों ने पहुँच कर कोविड शील्ड वैक्सीन की पहली व दूसरी खुराक ली।वहीं कैम्प के दौरान लोग वैक्सीन लगवाने के प्रतिजागरूक दिखाई दिए और अन्य लोगों को भी वैक्सिनेशन के प्रति जागरूक किया।इस दौरान वार्ड सभासद मुरसलीन खान एडवोकेट,सोशल वेलफेयर कमेटी के शारिक खान, आसिफ अहमद,मु० अफ़ज़ल उर्फ शालू आदि लोग उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know