*ननिहाल गये किशोर की नदी में डूब कर मौत*
*रुरुगंज,औरैया।* कुदरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला कमले निवासी रोहित यादव पुत्र राकेश सिंह उम्र 15 बर्ष बुधबार को अपने घर नगला कमले से अपनी ननिहाल इटावा जनपद के भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसौली सादिकपुर गया था। रोहित के मामा ब्रह्मानन्द ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को रोहित शौच के लिए गया,उसी दौरान गांव के पास से निकली सेंगर नदी के करीब पहुंच गया। वहाँ पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा, नदी के किनारे मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रोहित के ननिहाल के लोगो को दी थी। मौके पर पहुँचें स्वजन व आस-पास के लोग रोहित को नदी से बाहर निकालकर पास के एक अस्पताल ले गए थे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रोहित की मौत की सूचना मिलते ही उसके गाँव से स्वजनों समेत सैकड़ो लोग ननिहाल पहुँचें, और शनिवार सुबह उसका शव पैतृक गांव ले आए। रोहित की मौत की खबर सुनकर आसपास गावों में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार को रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रोहित की माँ समेत स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। समाजसेवी प्रदीप यादव, विशेष यादव, आंसू यादव,गौरव, शिवा अवस्थी ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजनों को ढांढस बंधाया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know