Top News

गांधी आश्रम मैनेजर पर लगाया महीनाबंदी लेने का आरोप

*गांधी आश्रम मैनेजर पर लगाया महीनाबंदी लेने का आरोप*

*अजीतमल,औरैया।* बाबरपुर कस्बा स्थित गांधी आश्रम के मैनेजर पर , एक महिला ने उसके पति से बंधोरी मांगने तथा न देने पर ठेली हटवाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला विद्या नगर निवासी मोहिनी देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति रविंद्र सिंह, गांधी आश्रम के पास मोमोज की ठेली लगाता है। गांधी आश्रम के मैनेजर को इस ठेली लगवाने के एवज में 6 सौ रुपये महीना देना पड़ता  है। साथ ही नाश्ते के भी पैसे नहीं देता है। गत शुक्रवार को उसके पति ने जब नाश्ते के पैसे मांगे तो उसने ठेली लगवाने के लिए 3 महीने की अग्रिम बंधोरी मांगी। तथा कार्रवाई करने पर थैली हटाने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने