प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सीएससी सेंटर पर कराएं रजिस्ट्रेशन-जिला प्रवन्धक
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 औरैया:सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सेवाओं का अभियान चलाकर नागरिकों को पंजीकरण करने के क्रम मे आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत एक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला मुख्यालय से जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाईक रैली करने का उद्देश्य किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध मे जागरूक करना है।
इस मौके पर जिला प्रबन्धक आनन्द सोनी व अभिषेक कुमार व जिला समन्वयक अनुज कुमार वी एल ई सद्दाम खान, आशीष ,मनीष,शिवदीप,ज्ञानेश, प्रशांत विकास, आदि मौजूद रहे
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know