दबंगो के द्वारा जबरदस्ती डाला जा रहा घर के बगल मे घुरा, मना करने पर लड़ने पर आमादा हो जाते हैं दबंग!
बिधूना(औरैया)- खबर औरैया जनपद के बिधूना थाना मोहल्ला कछपुरा पुराना बिधूना से है जहां कुछ दबंगों द्वारा घर की दीवाल से जबरदस्ती कूड़ा डाल रहे हैं कूड़ा डालने से मना करने पर दबंग पीड़ित के साथ गाली गलौज कर लड़ाई पर आमादा हो जाते हैं पीड़ित द्वारा उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांगी न्याय की गुहार लगाई है!
जानकारी के मुताबिक बिधूना के मोहल्ला कछपुरा पुराना बिधूना निवासी भरत गुप्ता पुत्र श्री मुकेश चंद्र गुप्ता ने उप जिलाधिकारी को दिए हुए शिकायती पत्र में बताया की कुछ दबंग मेरे घर के दीवाल से सटाकर घुरा डालते हैं जिनको मना करने पर विपक्षी गढ़ पीड़ित के साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगते हैं जिसके चलते की दीवाल खराब हो रही है पीड़ित ने अपने दीवाल की सुरक्षा के लिए प्लास्टर कराना चाहा तो दबंगों ने प्लास्टर नहीं करने दिया जिस पर पीड़ित ने बिधूना उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है तो वही बिधूना उप जिलाधिकारी द्वारा बिधूना एसएचओ को प्रकरण की जांच कर उसका निराकरण के बारे में लिखित आदेश दिया! लेकिन बिधूना एस एच ओ के द्वारा अभी तक कोई प्रक्रिया नहीं की गई है शायद बिधूना एसएचओ को अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना ही होता है!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know