Top News

सात जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह समारोह

*सात जोड़ों का हुआ  सामूहिक विवाह समारोह*

*भारत विकास परिषद के तत्वावधान में निर्धन सामूहिक सरल विवाह का हुआ आयोजन*

*औरैया।* श्री राम विवाह महोत्सव तिथि के शुभ अवसर पर बुधवार को स्थानीय मोहल्ला महावीर गंज स्थित गोपाल वाटिका में 7 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें दोपहर के समय सात युवकों की सामूहिक बारात निकाली गई। यह बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गोपाल वाटिका पहुंची। जहां पर शादी की रश्में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण कराई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री एवं जिला अधिकारी ने पर कन्याओं को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक पदाधिकारी गणों द्वारा दहेज का सामान भी प्रदान किया गया।
     भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गोपाल वाटिका आश्रम में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। जिसमें 7 जोड़ों की शादी रचाई गई। इस अवसर पर बर पक्षों द्वारा बैंड बाजों के साथ सामूहिक बारात निकाली गई। जोकि शहर के महावीरगंज मार्ग से होते हुए नगर पालिका इंटर कॉलेज दिबियापुर रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंची। इसके बाद दिबियापुर रोड भोलेश्वर मंदिर से होते हुए मोहल्ला नरायनपुर मार्ग से घूमती हुई पुनः गोपाल वाटिका आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बारात में रथ आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। शादी समारोह के दौरान वर-कन्याओं ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाली। इसके साथ ही  आचार्यो ने अलग-अलग मंडप के नीचे पर कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। आयोजक मंडल द्वारा वर कन्याओं को दहेज के रूप में किचन एवं गृहस्थी से संबंधित सामान प्रदान किया गया। शादी समारोह के दौरान आई हुई वर व कन्या पक्ष की महिलाओं ने मंगल  गीत गाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने वर कन्याओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। तथा आयोजक मंडल की सामूहिक विवाह के लिए सराहना की। इस अवसर पर रमन पोरवाल गोपाल सेवा संस्थान औरैया के प्रदेश अध्यक्ष, स्वतंत्र अग्रवाल, डॉ रमेश शुक्ला, डॉ एसएस परिहार, अशोक त्रिपाठी, छुन्ना मिश्रा,नितेंद्र सिंह, राधेश्याम अग्रहरि, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, अशोक त्रिपाठी व संजीव त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, अंकित गहोई, हरमिंदर सिंह व महिला संयोजिका रेखा तोमर आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم